ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
वामपंथियों को संविधान और कानून में नहीं है यकीन: महेश गिरी
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 6:32:10 PM
वामपंथियों को संविधान और कानून में नहीं है यकीन: महेश गिरी

नई दिल्ली, (हि.स.)। केरल में वामपंथी हिंसा के विरोध में दिल्ली प्रदेश भाजपा ने लगातार तीसरे दिन जनरक्षा यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शनिवार को शाहदरा जिला के कार्यकर्ता शामिल हुए। जंतर-मंतर से कार्यकर्ता केरल में हिंसा के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाई वीर सिंह मार्ग स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यालय से पहले ही पुलिस ने उनको बैरिकेड़िंग लगाकर रोक दिया। 

प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद महेश गिरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वामपंथी भटके हुए लोगों का समूह है, जिसका संविधान और कानून में भरोसा नहीं है। इस विचारधारा के लोग जहां भी सक्रिय हुए हैं उन्होंने देश और संविधान के लिए हमेशा चुनौती खड़ी की है। केरल में संघ और भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ मोदी सरकार के विकास को केरल तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। जिससे बोखलाए वामपंथी उनकी राजनैतिक हत्या करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर इस वामपंथी हिंसा और क्रूर साजिश का विरोध करते रहेंगे।
 
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, राजेश भाटिया, रविन्द्र गुप्ता, अभय वर्मा एवं राजीव बब्बर और विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी केरल में जनरक्षा यात्रा की बागडोर संभाली हुई है। भाजपा देशव्यापी स्तर पर वामपंथी हिंसा का प्रबल विरोध कर रही है। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS