ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मंडी पहुंचे राहुल गांधी, हुआ स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 2:41:09 PM
मंडी पहुंचे राहुल गांधी, हुआ स्वागत

मंडी, (हि.स.)। विकास से विजय की ओर रैली को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पड्डल मैदान पहुंच गए हैं। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सीएम वीरभद्र सिंह व हिमाचल सह प्रभारी रंजीत रंजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
अभी कुछ देर पहले पड्डल मैदान में ही कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद राहुल गांधी रैली मंच पर गए। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही पड्डल मैदान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वीरभद्र सिंह की नारों से गूंज उठा। सीएम वीरभद्र सिंह ने शॉल व टोपी पहनाकर राहुल गांधी का अभिनंदन किया। साथ ही प्रदेश की युवाओं की तरफ से युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
 
राहुल गांधी के स्वागत में पहाड़ी शैली की परंपराओं का निर्वाहन किया। रैली प्रभारी कौल सिंह ठाकुर के संबोधन से रैली का शुभारंभ हुआ। सांसद आनंद शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS