ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
10 अक्टूबर को अमेठी आयेंगे अमित शाह, करेंगे विकास की कई नई योजनाओं की शुरूआत
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 9:22:47 PM
10 अक्टूबर को अमेठी आयेंगे अमित शाह, करेंगे विकास की कई नई योजनाओं की शुरूआत

 अमेठी, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10 अक्टूबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर गौरीगंज के कौहार में आ रहे हैं। 

स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने फोन पर बताया कि कई और मंत्रियों के कार्यक्रम बन रहे हैं। पर उपरोक्त नेताओं का कार्यक्रम बन चुका है। उस दिन अमेठी में विकास की कई नयी योजनाएं शुरू होगी।
 
विदित हो कि विधानसभा चुनाव के पश्चात पार्टियों की सरगर्मियाँ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तेज हो गयी हैं। एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजनीति के गढ़ अमेठी के दौरे की खबर होते ही राजनीति हलचल बढ़ गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी आ गए हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरीखे तीन दिग्गजों का अमेठी आगमन 10 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिसके तहत भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। 
 
इस बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को आड़े हाँथों लेते हुए कहा कि पिछले सात महीने से गायब सांसद अमित शाह के आगमन की खबर सुन कर घबराहट में यहाँ आये हैं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद गोविन्द नारायण मिश्रा प्रदेश महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समस्त जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ साथ अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व मीनाक्षी मिश्रा जिलाध्यक्ष मोदी फॉर पीएम आदि उपस्थित रहे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS