राष्ट्रीय
20वें इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो का आगाज
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 4:46:43 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। सीआइएसएफ ने प्रगति मैदान में गुरुवार को 20वें इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो कार्यक्रम का आयोजन किया। तीन दिनों तक चलने वाले एक्सपो में आधुनिक हथियार व अन्य चीजें आम लोगों को देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सीआर चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि हमारा देश काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। तरक्की के साथ-साथ सुरक्षा भी जरूरी होती है। कुछ समय पहले हमारे फोर्स के पास आधुनिक हथियार नहीं थे। अधिक्तर हथियार हमें बाहर देशों से लेने पढ़ते थे लेकिन अब नये हथियार हमें अपने ही देश में मिल रहे हैं।
एक्सपो में इस बार आपको नये हथियार देखने को मिलेंगे जो यही बने हैं। वहीं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस बार एक्सपो में ज्यादातर हथियार भारत की कंपनी के हैं। इससे पहले कार्यक्रम में विभिन्न देशों के हथियार को दिखाया जाता था।