ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जनरक्षा यात्राः केरल के मुख्यमंत्री को उनके घऱ में चुनौती देने पहुंचे शाह
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 3:50:08 PM
जनरक्षा यात्राः केरल के मुख्यमंत्री को उनके घऱ में चुनौती देने पहुंचे शाह

नई दिल्ली, (हि.स.)। केरल में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या और उन पर बढ़ रहे जानलेवा हमलों की घटनाओं के विरोध में चल रही भाजपा की जनरक्षा यात्रा गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पी. विजयन के गांव पहुंचेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में यह यात्रा कन्नूर जिले स्थित विजयन के गांव पहुंचेगी, जहां शाह राजनैतिक हिंसा के शिकार हुए भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

गुरुवार को शाह मुख्यमंत्री पी. विजयन के गांव में राजनैतिक हिंसा के शिकार हुए कार्यकर्ताओं के मुलाकात के अलावा यहां एक जनसभा को भी संबोधित कर भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। दरअसल, पिछले 17 वर्षों में केरल में भाजपा व संघ के 120 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। सिर्फ मुख्यमंत्री विजयन के गृह जिले कन्नूर में सर्वाधिक 84 घटनाएं हुई हैं। विजयन के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके गृह जिले में 14 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। यही कारण है कि शाह ने केरल के मुख्यमंत्री के गांव में ही उनको ललकारने का निर्णय किया है।
इससे पूर्व जनसुरक्षा यात्रा में बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंदूक की नोक पर सत्ता हासिल करना वामपंथियों का स्वभाव है। योगी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन केरल में राजनीतिक हत्याएं लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह यात्रा केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में वामपंथी सरकारों के लिए आइना है। उन्होंने वामपंथियों को चुनौती देते हुए कहा कि यह जमीन अब बुहत ज्यादा दिन 'लाल' नहीं रहेगी, इसे अब भगवा में बदल देंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS