ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
गुवाहाटी में स्थापित होगा इसरो का केंद्र
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 1:30:58 PM
गुवाहाटी में स्थापित होगा इसरो का केंद्र

गुवाहाटी, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि गुवाहाटी में इसरो का केंद्र स्थापित होगा। इसके लिए आवश्यक जमीन की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। ये बातें गुरुवार को मुख्यमंत्री ने राजधानी गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहीं। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में इसरो के अध्यक्ष के साथ उनकी बातचीत हो चुकी है। सरकार इसरो के केंद्र स्थापित करने के लिए सभी उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को विदाई देने हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

गुरुवार को गुवाहाटी से तमिलनाडु के लिए रवाना होने के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ ही कई मंत्री व विधायकों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। असम के नए राज्यपाल के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मुखी को नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS