ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 11:12:00 AM
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को सामाजिक समानता का प्रतीक बताते हुए उनकी जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी बधाई संदेश में कहा, सामाजिक समानता और सामंजस्य के प्रतीक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, "वाल्मीकि जयंती की बधाई। एक महान ऋषि और महान साहित्यकार, उनके आदर्श सभी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं।"

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने संदेश में कहा वाल्मीकी जयंती के मौके पर महर्षि वाल्मीकि को आदरणीय श्रद्धांजलि। 

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाकाव्य रामायण के लेखक महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर सादर नमन। उल्लेखनीय है कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता के रूप में विख्यात हैं। आज देशभर में उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS