राष्ट्रीय
यूपी की पर्यटन लिस्ट में ताजमहल नहीं, अंधेर नगरी चौपट राजा : राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 7:37:53 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन पुस्तिका में से ताजमहल का नाम हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ और उनकी सरकार को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा‘ करार दिया है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विट कर कहा, ‘ताजमहल की तारीफ करते हुए लिखा कि सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती। ऐसे ही राज के लिए कवि भारतेंदु हरीशचंद्र ने लिखा था कि ‘अंधेर नगरी चौपट राजा‘।
कांग्रेस उपाध्यक्ष की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की ताजा पुस्तिका में ताजमहल का नाम नदारद होने के बाद आई है।
दरअसल योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सूची जारी की है। अपार संभावनाएं शीर्षक की पुस्तिका में राज्य के कई सांस्कृतिक एवं धरोहर स्थलों का जिक्र है लेकिन दुनिया के 7 अजूबों में गिने जाने वाले ताजमहल का जिक्र नहीं है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था जिसे प्रेम की निशानी माना जाता है। यह विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है। सीएम योगी ने कुछ दिन पहले कहा था कि ताजमहल भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। अलबत्ता रामायण और भगवत गीता इसके वाहक हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों के हिसाब से भी भारत भ्रमण पर आने वाले सबसे ज़्यादा सैलानी ताजमहल का ही दीदार करते हैं।