राष्ट्रीय
ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने ली राज्यपाल की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 1:29:43 PMइटानगर, (हि.स.)। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने मंगलवार की सुबह 11.30 बजे अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजधानी इटानगर के राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में डॉ. मिश्रा ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनियता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण गुवाहाटी उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश अजित सिंह ने दिलाई। राज्यपाल डॉ. मिश्रा सुबह 10 बजे अपनी पत्नी नीलम मिश्रा के साथ इटानगर पहुंचे। राजभवन में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया था। इनके साथ देश के अन्य चार राज्यों के लिए भी राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति ने की थी।
इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, लोक सभा सदस्य नेनोंग इरिंग के साथ ही राज्य के अन्य कई मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव शकुंतला डी गामलिन और अन्य सरकारी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।