राष्ट्रीय
लास वेगास में गोलीबारी की घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 10:55:55 AMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के मौके पर अमेरिका के लास वेगास शहर में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख प्रकट किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा लास वेगास में गोलीबारी और मौतों के बारे में सुनकर विचलित हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह में स्टीफन पैडॉक नामक एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं। घटना में 50 से अधिक लोग मारे गये, जबकि 200 लोग घायल हुए हैं।