ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कब सुधरेगा दुष्ट पड़ोसी, फिर तोड़ा सीजफायर, दो नागरिकों की मौत, आतंकी ढेर
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 1:49:42 PM
कब सुधरेगा दुष्ट पड़ोसी, फिर तोड़ा सीजफायर, दो नागरिकों की मौत, आतंकी ढेर

जम्मू, (हि.स.)। भारत द्वारा बार-बार मुंहतोड़ जवाब दिए जाने और विश्व बिरादरी में फजीहत के बावजूद हमारा दुष्ट पड़ोसी देश सुधरने का नाम नहीं ले रहा है| सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कुछ दिन शांत रहने के बाद पकिस्तान बार-बार सीमा पर सीजफायर तोड़ रहा है| यही नहीं जब हमारे जवान उसकी हरकतों का उसी की भाषा में जवाब देने लगते हैं तो वह दुनियाभर में बचाओ-बचाओ की गुहार करने लगता है| पिछले करीब एक माह से तो वह लगभग रोज ही सीमा पर गोलीबारी कर रहा है| दरअसल उसकी कोशिश घुसपैठ कराने की है जिसे हमारे सजग प्रहरी हर बार नाकाम कर दे रहे हैं| अब रविवार की देर रात जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित विभिन्न सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलीबारी से दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उधर तंगधार सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है।
 
सोमवार तड़के ही पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर सटे देवगवार, बानवात, बाग्याल, धारा, कास्बा, केरन तथा शाहपुर सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पकिस्तान रिहायशी इलाकों तथा सैन्य चौकियों को निशाना बना गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत व पांच लोग घायल हो चुके हैं। पाकिस्तानी रेंजर घुसपैठ करने के इरादे से स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं। इस दौरान वह रिहायशी इलाकों को निशाना बना मोर्टार भी दाग रहे हैं। भारतीय सैनिक भी हर एक प्रयास को विफल बना गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
 
पकिस्तान द्वारा मोर्टार दागने के दौरान एक मोर्टार पुंछ के इलाके में जा गिरा जिसकी चपेट में आकर एक नौ साल के बच्चे तथा एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान नौ साल के इफराज़ एहमद पिता अब्बदुल रशीद निवासी नाका कास्बा पुंछ तथा 15 साल की शमीम अख्तर निवासी देवगवार पुंछ के रूप में हुई है। पांच घायलों में से दो की गम्भीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
 
उधर, उत्तरी कश्मीर के तंगधार सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। सेना द्वारा तलाशी अभियान अब भी जारी है।
 
सोमवार सुबह कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र की नियंत्रण रेखा पर सेना ने कुछ हलचल देखी। इस दौरान सेना ने उन्हें ललकारा। चार से पांच की संख्या में माने जा रहे आतंकियों ने घुसपैठ करने की ताक में भारी गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को सेना ने ढेर कर दिया। सेना ने अब भी पूरे क्षेत्र को घेर घुसपैठियों की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी रखा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS