ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी का अमेठी दौरा साजिश का शिकार, ये लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 6:09:32 PM
राहुल गांधी का अमेठी दौरा साजिश का शिकार, ये लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे को सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए इसे टालने को साजिश करार दिया है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की ह्त्या करार दिया है। 

दरअसल राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में जाने की इजाजत नहीं दी गई है। 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक उनका अमेठी दौरा प्रस्तावित है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने त्योहारों का मौका होने पर सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उनका प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी को इस संबंध में पत्र लिख दिया गया है, जिसमें कहा गया है, 'जनपद में कई जगह 5 अक्टूबर तक दशहरा, मुहर्रम और दुर्गा पूजा के कार्यक्रम होने हैं। जिसके चलते जिले की अधिकतर पुलिस कानून और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है'। प्रशासन ने ये कारण बताते हुए राहुल गांधी का कार्यक्रम आगे बढ़ाने की अपील की है।

वहीं कांग्रेस ने प्रशासन के इस कदम को साजिश करार दिया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता और अभिनेता राजब्बर ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सांसद त्योहारों पर अपने निर्वाचन-क्षेत्र में नहीं जा सकता। यह लोकतंत्र की हत्या है।‘

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा राहुल गांधी से घबराती है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि अमित शाह के दौरे से पहले राहुल गांधी यूपी आकर अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करें। दशहरा और मुहर्रम रविवार को खत्म हो गया है। ऐसे में ये साफ है कि अमित शाह के दौरे से पहले योगी सरकार राहुल को अमेठी नहीं जाने देना चाहती '।

उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 अक्टूबर को अमेठी में रहेंगे। प्रशासन की तरफ से उनके कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS