ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
नारायण राणे ने बनाई महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 4:26:10 PM
नारायण राणे ने बनाई महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी

 मुंबई, (हि.स.)। कांग्रेस से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने को लेकर चर्चा में आए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने रविवार एक अक्टूबर को महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी बनाने की घोषणा की है। इसके पहले उनके भाजपा में जाने की चर्चा भी थी। अब नई पार्टी के माध्यम से वे सामाजिक सेवा की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

पत्रकार परिषद में जब पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे से पूछा कि उनका प्रतिस्पर्धी कौन है? तो उन्होंने कहा कि वे राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करने के लिए नई पार्टी बनाए हैं। प्रत्येक पार्टी में उनके समर्थक और शुभचिंतक हैं। शिवसेना में उद्धव ठाकरे को छोड़कर अधिकांश उनके मित्र हैं। कांग्रेस में अशोक चव्हाण को छोड़कर महाराष्ट्र के अधिकांश कांग्रेसी उनके समर्थक हैं। यही हाल राकांपा में भी है। नारायण राणे ने पत्रकार परिषद में जहां शिवसेना की आलोचना की, उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी की। उसी तरह कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की भी उन्होंने आलोचना की है। शिवसेना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह सत्तापक्ष में शामिल है और इसके बाद भी वह भाजपा का विरोध जनता को भ्रमित करने के लिए कर रही है। राणे ने नई पार्टी की घोषणा करते हुए कहा है कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर चलेंगे। एनडीए में शामिल होने के सवाल पर राणे ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि उनकी पार्टी एनडीए में शामिल होगी या नहीं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS