राष्ट्रीय
अमित शाह करेंगे गुरदासपुर में चुनाव प्रचार
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 2:47:40 PM चंडीगढ़, (हि.स.)। दशहरा पर्व के साथ ही गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव का मैदान भी गरमा गया है। इस चुनाव अभियान में कूदे अन्य राजनीतिक दलों को पछाड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आने वाले दिनों में भाजपा के तमाम बड़े नेता गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा करके पार्टी प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के लिए वोट मांगेगे।
भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने वालों की फेहरिश्त में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अरुण जेटली, हेमा मालिनी, जनरल वी.के.सिंह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम हैं।