ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति कोविंद ने की राज्यपाल-उपराज्यपाल की नियुक्ति
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 11:11:35 AM
राष्ट्रपति कोविंद ने की राज्यपाल-उपराज्यपाल की नियुक्ति

 नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को नए आदेश जारी कर कई राज्यों में राज्यपाल-उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति सचिवालय ने आदेश जारी कर ऐडमिरल (सेवानिवृत) देवेंद्र कुमार जोशी को प्रो. जगदीश मुखी की जगह अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। प्रो. जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल बनाया गया है। एक और अन्य आदेश जारी करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु और गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है। ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्र को अरुणाचल प्रदेश और सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि नए राज्यपालों की नियुक्ति कब होगी। वर्तमान में आधा दर्जन राज्यों में कार्यकारी राज्यपाल से काम चलाया जा रहा था। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS