ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने मुंबई में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 4:16:50 PM
राष्ट्रपति ने मुंबई में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया

 नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुःख जताया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।राष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि,‘मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

गौरतलब है कि मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मच जाने से 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से 45 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक अफवाह के बाद भगदड़ मची थी। त्योहार के चलते ब्रिज पर भारी भीड़ भी थी। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS