राष्ट्रीय
उपराष्ट्रपति को मिला ट्राईफेड का रियायती कार्ड
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 4:13:54 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को ‘फ्रेंड ऑफ ट्राइब्स’ कार्ड देकर उन्हें अपने ट्राइब्स इंडिया आउटलेट का सम्मानित ग्राहक बनाया है। ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने उपराष्ट्रपति को यह कार्ड सौंपा। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर नायडू से मुलाकात कर उनको ट्राइफेड के बारे में अवगत कराते हुए प्रवीर कृष्ण ने ‘फ्रेंड ऑफ ट्राइब्स’ कार्ड सौंपा।
उपराष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। साथ ही उन्होंने कार्ड दिए जाने पर आभार भी जताया है। गौरतलब है कि इस कार्ड पर ट्राइफेड का कोई उत्पाद खरीदने पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट मिलती है।