ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को दशहरा की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 4:10:49 PM
राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को दशहरा की बधाई

 नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दशहरा के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा ‘दशहरा के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’ उन्होंने कहा कि दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई और नैतिक मूल्यों की शक्ति की जीत का प्रतीक है। ये मूल्य आज सार्वभौमिक महत्व के हैं और आज इनकी सभी मानव जातियों के लिए महान प्रासंगिकता है।

यह त्यौहार हमारे महान राष्ट्र की साझा मूल्यों और संस्कृति की अभिव्यक्ति है। यह पर्व हमारे देश के विभिन्न हिस्सों और कई देशों में भी मनाया जाता है। यह हमें भगवान राम के जीवन से संबंधित मानवीय और सामाजिक मूल्यों की याद दिलाता है। भगवान राम का आदर्श चरित्र हम सभी को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, नैतिकता और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण का पाठ सिखाता है।
 
कोविंद ने आगे कहा कि आइए, हम सब मिलकर बुराइयों के विरुद्ध लड़ते हुए एक आदर्श परिवार, समाज और देश का निर्माण करने में भागीदार बनें।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS