राष्ट्रीय
मुंबई की दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 2:51:14 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे जाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संदेश में कहा, ‘मुंबई में एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना है। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई में मुंबई में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालात का जायजा और हर सहायता उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में हैं।