राष्ट्रीय
एल्फिन्स्टन-परेल पुल पर भगदड़, 22 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 12:48:02 PM मुंबई, (हि.स.)। दक्षिण मुंबई में एल्फिन्स्टन व परेल रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली पुल पर अचानक होने वाली बारिश की वजह से तकरीबन 10.45 बजे भगदड़ मच गई इस घटना में 22 लोगो की मरने की पुष्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बांगर ने की है। यहां 20 से 25 लोगों का इलाज हो रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य भी किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एल्फिन्स्टन और परेल को जोड़ने वाले ब्रिज पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ होती है। इसका कारण यहां से मध्य व पश्चिम रेलवे से जाने वाले यात्रियों की आवाजाही रहती है। हर दिन की तरह आज भी सुबह के समय पुल पर भीड़ थी उसी समय अचानक किसी ने विस्फोट होने की अफवाह फैला दी, जिससे लोग भागने लगे। इसके फलस्वरुप एक के बाद एक इस तरह 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें 18 पुरुष व 04 महिलाओं का समावेश है। इस घटना में तकरीबन 25 लोग जख्मी हो गए हैं इन सबका इलाज केएम अस्पताल में हो रहा है। इस पुल को बंद कर दिया गया है। यहां राहत और बचाव कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।