ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
शुक्रवार को 100 नई उपनगरीय रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे रेलमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 6:30:16 PM
शुक्रवार को 100 नई उपनगरीय रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे रेलमंत्री

नई दिल्ली, (हि.स.)। रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को मंबई में 100 नई उपनगरीय रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इन 100 सेवाओं में से 32 नई सेवाएं पश्चिमी रेल में और 68 सेवाएं मध्‍य रेलवे में आरंभ की जाएंगी।

 
रेल मंत्रालय के अनुसार इन अतिरिक्‍त सेवाओं के साथ पश्चिमी रेलवे और मध्‍य रेलवे के मुंबई में कुल उपनगरीय स्‍थानीय रेल सेवाएं वर्तमान 2983 सेवाओं से बढ़कर 3083 उपनगरीय सेवाओं तक पहुंच जाएगी। इन नई उपनरगीय सेवाओं के लागू होने से भीड़भाड़ में कमी आने और तेज यातायात सेवा उपलब्‍ध होने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर रोजाना यात्रा करने वाले 77 लाख यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। 
 
पश्चिमी रेलवे में 17 सेवाएं 1 अक्‍तूबर से ‘अप’ दिशा में आरंभ की जाएंगी, जबकि 15 सेवाएं 1 अक्‍तूबर 2017 से ‘डाउन’ दिशा में आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर, पश्चिमी रेलवे में 32 नई सेवाएं आरंभ की जाएंगी। पश्चिमी रेलवे वर्तमान में 1323 उपनगरीय सेवाएं संचालित करती है। इन सेवाओं के जुड़ने के बाद पश्चिमी रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1355 तक पहुंच जाएंगी।
 
मध्‍य रेलवे में 14 उपनगरीय सेवाएं 2 अक्‍तूबर से ‘हार्बर लाइन’ पर आरंभ की जाएंगी। 2 अक्तूबर से ‘ट्रांस-हार्बर लाइन’ पर 14 उपनगरीय सेवाएं आरंभ की जाएंगी। ‘मेन लाइन’ पर 16 उपनगरीय सेवाएं 1 नवम्‍बर, 2017 से आरंभ की जाएंगी तथा ‘हार्बर’ एवं ‘ट्रांस-हार्बर लाइन’ पर 24 उपनगरीय सेवाएं 31 जनवरी, 2018 से आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर मध्‍य रेलवे में 68 सेवाएं आंरभ की जाएंगी। मध्‍य रेलवे वर्तमान में 1660 उपनगरीय सेवाओं का संचालन करती है। इन सेवाओं के जुड़ने के बाद मध्‍य रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1728 तक पहुंच जाएंगी।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS