ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सोनिया ने माखनलाल फोतेदार के निधन पर दुख जताया
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 6:03:02 PM
सोनिया ने माखनलाल फोतेदार के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने आज अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माखनलाल फोतेदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को शोक संदेश जारी कर फोतेदार के निधन को पार्टी के लिए क्षति बताये हुए अपनी संवेदना प्रकट की है। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि माखनलाल सक्रिय राजनीति में काफी लम्बे समय तक रहे। उन्होंने नैतिकता के साथ हमेशा देश और पार्टी के लिए अपना योगदान दिया। फोतेदार के निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है| उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल है। सोनिया गांधी ने माखनलाल के आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के लिए संवेदना प्रकट की है। 

गौरतलब है कि एक समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले माखनलाल फोतेदार का गुरुवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। फोतेदार 85 साल के थे। वो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे थे। एक समय कांग्रेस में कद्दावर नेता रहे फोतेदार सोनिया और राहुल के नेतृत्व में किनारे कर दिए गए थे, जिसके बाद वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS