ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
म्यांमार सीमा पर एनएससीएन (के) के विरूद्ध सेना ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, भारी नुकसान का दावा
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 4:30:36 PM
म्यांमार सीमा पर एनएससीएन (के) के विरूद्ध सेना ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, भारी नुकसान का दावा

इटानगर, (हि.स.)। भारत-म्यांमार सीमा के पास भारतीय सेना ने लांगथूंग बस्ति इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक कर नगालैंड के प्रतिबंधित संगठन एनएनसीएन (खापलांग) को भारी नुकसान पहुंचाया है। अरुणाचल प्रदेश से सटे म्यांमार सीमा के निकट लांगथूंग बस्ति में नगालैंड के प्रतिबंधित आतंकी संगठन एनएससीएन (के) गुट का बड़ा आतंकी कैंप होने की सूचना मिलने के बाद सेना ने तड़के सर्जिकल स्ट्राइक किया। सूत्रों ने दावा किया है कि मुठभेड़ में एनएससीएन (के) को भारी क्षति हुई है। आतंकी संगठन के काफी कैडरों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

असम राइफल्स व पैरा कमांडो के जवानों ने अरुणाचल प्रदेश के लोंडिंग जिले से सटे म्यांमार के सीमावर्ती इलाके में एनएससीएन (के) के एक बड़े कैंप पर बुधवार तड़के चार बजे धावा बोला। दोनों ओर से फायरिंग चलने की जानकारी मिली है। सूत्रों ने दावा किया है कि एनएससीएन (के) को इस मुठभेड़ में भारी नुकसान हुआ है। उसके कई कैडर मारे गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

एनएससीएन (के) के शीर्ष नेता इसाक सूमी ने मीडिया को बताया है कि उसके कैडरों ने भारतीय सेना के तीन जवानों को शहीद कर दिया है। हालांकि सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने दावा किया है कि यह एनएससीएन (के) का दुष्प्रचार भी हो सकता है। सूत्रों ने दावा किया है कि एनएससीएन (के) के आतंकी रुक-रुककर सेना पर काफी देर तक गोलीबारी करते रहे। हमारे जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया| 

सेना की ओर से यह अभियान कितनी देर चलाया गया और कितने आतंकियों को मार गिराया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सारी स्थिति साफ होने में कुछ और समय लगेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही हम पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश का लोंडिंग जिला म्यांमार सीमा से सटा हुआ है। एनएससीएन (के) के आतंकी कई बार सेना पर घात लगाकर इस क्षेत्र में हमला कर चुके हैं। इस इलाके को म्यांमार में जाने के लिए एनएससीएन (के) आतंकी उपयोग करते हैं। इस इलाके के घने जंगली क्षेत्रों में एनएससीएन (के) के कैडर छुपकर अभियान चलाते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS