राष्ट्रीय
पाक गोलीबारी में एक महिला घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 2:14:14 PMजम्मू, (हि.स.)। जम्मू के पुंछ में बुधवार सुबह पाक द्वारा की गई गोलीबारी में एक स्थानीय महिला घायल हो गई। महिला की पहचान शमीम अख्तर के रूप में की गई है।
जम्मू के पुंछ और ली सेक्टर में बुधवार सुबह पाक ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक रेंजरों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ की सीमा रेखा पर स्थित बीएसएफ की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना बुधवार सुबह गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया।
सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने यह जानकारी दी कि इस गोलीबारी में अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह करीब सवा आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और भिंबर गली सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अचानक छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।