राष्ट्रीय
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक 7 लोक कल्याण मार्ग पर जारी
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 12:51:42 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर जारी है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद इस कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। अर्थव्यवस्था पर लगातार विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार बुधवार को कैबिनेट में कुछ अहम निर्णय कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली विशेष पैकेज का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा बीएचयू मामले पर विपक्ष और देशव्यापी विरोध झेल रही सरकार इस मसले पर भी कोई प्रतिक्रिया दे सकती है।
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से चरमराई अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार 500 अरब रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। पिछली कैबिनेट बैठक के बाद अरुण जेटली ने कहा था कि हमने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की है। हमारी सरकार प्री-एक्टिव है जो भी जरूरी होगा वो कदम उठाए जाएंगे।