राष्ट्रीय
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जामनगर से शुरू किया दूसरे दिन का दौरा
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 3:32:30 PMअहमदाबाद/जामनगर, (हि.स.)। गुजरात के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के तीन दिवसीय प्रवास पर आए हुए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन उन्होंने जामनगर से अपनी यात्रा की शुरुआत की है। मंगलवार को राहुल गांधी जामनगर, राजकोट और मोरबी का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी कई जगहों पर कार्यकर्ताओं से बैठक भी करेंगे एवं वहां के किसानों से भी मिलेंगे।
राहुल गांधी ने दिन की शुरुआत जामनगर के लोगों से 'केम छो' कहकर किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि गुजरात के विकास का क्या हुआ। लोगों ने कहा विकास को पागलपन हुआ है। राहुल गांधी ने तभी बताया की गुजरात की सरकार गुजरात के लोग चलाएंगे। दिल्ली में बैठकर रिमोट से सरकार नहीं चल सकती। उन्होंने कहा हमें यहां गुजरात में सरकार बनानी है। गुजरात सरकार यहां से चलनी चाहिए दिल्ली से नहीं।
राहुल गांधी ने सोमवार को द्वारकाधीश के मंदिर में पूजा कर अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। सोमवार को सौराष्ट्र में बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि नोटबंदी और जीएसटी से किसान व व्यापारी बर्बाद हो गए हैं।