राष्ट्रीय
फिर बहाल हुई कश्मीर घाटी में रेल सेवा
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 12:57:20 PMजम्मू, (हि.स.)। मंगलवार को कश्मीर घाटी में रेल सेवा एक दिन बंद रहने के बाद दोबारा शुरू कर दी गई है। सोमवार को यह रेल सेवा व्यापारियों द्वारा दिए गए बंद के आवाहन के बाद ऐहतियातन तौर पर बंद की गई थी। इस बंद को अलगाववादियों के दोनों धड़ों द्वारा भी समर्थन दिया गया था। सोमवार देर रात प्रशासन ने इस रेल सेवा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया था।
सोमवार को घाटी की किसी भी रेल पटरी पर रेल सेवा को नहीं चलने दिया गया था। मंगलवार सुबह श्रीनगर-बडगाम-बनिहाल तक रेल सेवा को शुरू कर दिया गया। इसी प्रकार श्रीनगर-अनंतनाग-काजीकुंड-बनीहाल रेल सेवा को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने की इजाजत दे दी गई।