ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राहुल गांधी पर आरोप लगाकर हताशा जता रहे हैं अमित शाह : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 6:28:02 PM
राहुल गांधी पर आरोप लगाकर हताशा जता रहे हैं अमित शाह : कांग्रेस

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर की टिप्पणी को भाजपा की हताशा करार दिया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर जवाबी वार करते हुए कहा, 'भाजपा, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से घबरा गई है जिस जूनून से राहुल गांधी आगे बढ़ रहे हैं उनको रोकना चाहती है। 

रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, 'भाजपा द्वारा दिए गए 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं ? पिछले 3.5 वर्षों में कितनी नई नौकरियां दी गई हैं? मेक इन इंडिया से क्या फर्क पड़ा?' 

सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के पैसे से पेट्रोल डीजल पर अत्यधिक मुनाफा कमा रही है। क्या अमित शाह कभी इन मूल्य वृद्धि पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के कड़ी मेहनत के पैसे को निगलने में लगी है। 

सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश के मंदसौर हादसे की चर्चा करते हुए कहा क्या अमित शाह उन निर्दोष किसानों पर भी कुछ बोलेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की स्थिति अब उलट क्यों है? 

सुरजेवाला ने भ्रष्टाचार पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हैं। क्या वे कभी व्यापम, मोदी गेट, जीएसपीसी, सीजी पीडीएस घोटाले, दलहन, सहारा-बिरला, सृजन घोटाले पर एक शब्द कहेंगे। उन्होंने भाजपा से पूछा कि जीएसटी के दोषपूर्ण और घटिया क्रियान्वयन के लिए कौन जिम्मेदार है? भाजपा जम्मू और कश्मीर के लोगों को असफल क्यों कर रही है। देश के युवाओं पर दमन और उत्पीड़न में भाजपा सरकार क्यों शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि वंशवाद पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा है कि भाजपा काम करके दिखाने की राजनीति में विश्वास करती है और कांग्रेस एवं राहुल गांधी के वंशवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को वह सफल नहीं होने देगी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS