ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा कार्यसमिति ने लिया 'न्यू इण्डिया' का संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 5:44:17 PM
भाजपा कार्यसमिति ने लिया 'न्यू इण्डिया' का संकल्प

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आज राष्ट्रीय कार्यसमिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लागू करने पर चर्चा की। कार्यसमिति के प्रस्तावों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल के अंत्योदय को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में गांव गरीब किसान कल्याण पर केंद्र सरकार कार्य करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि रोटी कपड़ा मकान सबको सम्मान के साथ जीवन देना ही न्यू इंडिया का संकल्प है। कार्यसमिति ने 125 करोड़ भारतवासियों के साथ न्यू इंडिया के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा की सबको सुविधा मिलेगी, गरीबी मुक्त भारत बनेगा। 'स्वच्छ भारत, सुंदर समाज' का निर्माण होगा। अलगाववाद से देश को मुक्त किया जाएगा। जो रास्ता भटक गए उनको वापस लाने का प्रयास किया जायेगा। जो नहीं आये उसको दण्ड देना भी सरकार की प्राथमिकता होगा। देश को पूर्णतः आतंकवाद मुक्त बनाया जायेगा। देश में जातिवाद मुक्त भारत हो यह भी एक मिशन है। साम्प्रदायवाद वोट बैंक राजनीति को भी समाप्त कर सबका साथ सबका विकास पर कार्य करना प्राथमिकता होगा। भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। मोदी सरकार ने तीन साल ट्रांसपरेंसी के साथ कार्य किया है। यह हमारी सबसे बड़ी सफलता है। देश को जाति, पंथ, धर्म और सम्प्रदाय से मुक्त कर एक सुखी स्वस्थ सम्पन्न देश बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर इसको पारित किया गया| सरकार और संगठन दोनों इस पर कार्य करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS