ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल की वंशवादी राजनीति को देश ने खारिज कियाः अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 3:51:06 PM
राहुल की वंशवादी राजनीति को देश ने खारिज कियाः अमित शाह

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष अमित शाह ने देश भर से आए पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है। वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को देश की जनता नकार चुकी है। भाजपा हमेशा से वंशवादी राजनीति और तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ रही है। 
सोमवार को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी के विदेश में दिए गए एक भाषण में केंद्र सरकार की ओलचना की निंदा करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष को करारा जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक पत्रकार वार्ता में कहा था कि राजनीति में वंशवाद कोई खराब बात नहीं है। बल्कि कुछ मायनों में यह जरूरी भी है। 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल ने जिस तरह से भारत में वंशवाद को जरूरी बताया, भाजपा उसकी कड़ी निंदा करती है। शाह ने कहा कि भाजपा वंशवाद पर नहीं सेवा और कार्यक्षमता की राजनीति में विश्वास करती है। जनकल्याण और हर व्यक्ति की आकांक्षाओं को पूरा करने की राजनीति में ही भाजपा का विश्वास है। आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सरीखे शीर्ष पदों पर आसीन लोग समाज की सेवा और ईमानदार राजनीति के दम पर ही गरिमामयी पदों पर आसीन हैं। पिछले चुनावों में ही देशवासियों ने बता दिया था कि जनता काम करने वाला राजनेता चाहती है, वंश पर आधारित राजनीति को उसने खारिज कर दिया था। 
अमित शाह ने एक बार कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों पर तंज कसा। कांग्रेस उपाध्यक्ष से पूछा कि 12 लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार का राहुल जवाब दें। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता पर सवाल दागते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार लंबे समय से देश को विकास से वंचित रखा, राहुल गांधी उसका जवाब दें। शाह ने राहुल गांधी से यह भी पूछा कि वर्षों तक कांग्रेस ने तुष्टीकरण की जो राजनीति की है, उसका आपके पास क्या जवाब है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष के भाषणों का सार केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों को बताया। इस दौरान सवालों का जवाव देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा प्रतिस्पर्धा की राजनीति का सम्मान करती है। राहुल गांधी लंबे समय तक राजनीति में रहें, यह भाजपा के हित में है। गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष की सक्रियता के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि गुजरात में जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपानी के साथ है। गुजरात की जनता रूपानी सरकार को ही समर्थन देगी। उन्होंने आगामी चुनाव में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का दावा करते हुए कहा कि दोनों राज्यों की जनता ने इसके लिए मन बना लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS