ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
केरल में कम्युनिस्टों के खिलाफ भाजपा का जनसंपर्क अभियान
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 3:48:03 PM
केरल में कम्युनिस्टों के खिलाफ भाजपा का जनसंपर्क अभियान

दिल्ली, (हि.स.)। दक्षिण भारत में अपनी पहुंच बनाने में जुटी भाजपा ने केरल में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है। भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं पर हुए हो रहे लगातार जान लेवा हमलों और उनकी हत्या की घटनाओं से चिंतित पार्टी नेतृत्व ने अगले माह 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राज्यव्यापी पदयात्रा करने का फैसला किया है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान किया कि केरल में हिंसा की राजनीति करने वाले दलों के खिलाफ पार्टी राज्यव्यापी पदयात्रा करेगी। शाह के इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाली इस पदयात्रा के जरिए भाजपा जनता से सीधा संवाद स्थापित कर वामदलों के हिंसक राजनीति का खुलासा करेगी। इसके साथ ही पार्टी केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराएगी।
गोयल ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं 3 अक्टूबर को पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय नेता और मंत्री भी इसमें हिस्सा लेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS