ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा के रंग में रंगी राष्ट्रीय राजधानी
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 2:40:10 PM
भाजपा के रंग में रंगी राष्ट्रीय राजधानी

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज तालकटोरा स्टेडियम में हो रही है। इस बैठक में भाजपा के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए हैं। राजधानी को कमल के होर्डिंग्स से पूरी तरह पाट दिया गया है। 

दिल्ली में प्रमुख चौराहों समेत कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के 15 मुख्यमंत्रियों के पोस्टर लगे है। केरल से पहली बार केंद्र में मंत्री बने अल्फोंस कन्नाथनम के भी होर्डिंग लगे हैं। इस कार्यकारिणी बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इसमें समस्त प्रदेशों के अध्यक्ष, महासचिव, संगठन मंत्री और सह संगठन मंत्री शामिल हैं। 

उम्मीद की जा रही है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ताज़ा आर्थिक हालात पर सम्बोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आर्थिक मुद्दे पर विपक्ष के आक्रामक रुख़ का भी जवाब दे सकते हैं। बैठक में एक प्रस्ताव भी पास किया जाना है, जिसमें ग़रीबों के हित में सरकार के किए गए कामों को हाईलाइट करने की बात है। बैठक की शुरुआत अमित शाह के भाषण से हुई जबकि शाम में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण होगा। इस बैठक में पार्टी के करीब 2000 सदस्यों को बुलाया गया है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS