ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 11:58:08 AM
राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, (हि.स.)। पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में महर्षि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, मल्लिकार्जुन खड़गे, लालकृष्ण आडवाणी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी मौजूद थे।
राजीव महर्षि को शशिकान्त शर्मा के स्थान पर यह जिम्मेदारी मिली है। शशिकांत ने 2013 में 23 मई को कैग का पदभार संभाला था। इस पद पर उनका शुक्रवार को कार्यकाल पूरा हो गया। 
62 वर्षीय राजीव महर्षि राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। महर्षि का कार्यकाल तीन साल का होगा। कैग की नियुक्ति छह साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक की जाती है। 
महर्षि का दो साल का गृह सचिव का तय कार्यकाल पिछले महीने पूरा हुआ था। गृह सचिव बनने से पहले महर्षि आर्थिक मामलों के सचिव और राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह रसायन एवं उर्वरक विभाग और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग में भी सचिव रह चुके हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS