ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 ए भूस्खलन के कारण बाधित
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 11:13:49 AM
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 ए भूस्खलन के कारण बाधित

 गंगटोक, (हि.स.)। सिक्किम को देश से जोड़ने वाले एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग 10 ए भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। भस्खलन पूर्व जिला के मार्ताम रूम्तेक निर्वाचन क्षेत्र के लोवर मार्ताम अंतर्गत 32 नम्बर में हुआ है। 

सोमवार तड़के हुए भूस्खलन के कारण रा​ष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से ठप हो गया है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र पर मलबा हटाने का काम चल रहा है। जानकारी दी गई है कि सुबह 11:30 तक राजमार्ग यातायात के लिए खोल दी जाएगी। कुछ दिनों से लगातार रूप में हो रही वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है।
 
वाहनों के आवागमन ठप हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का तांता लगा है। राज्य के अन्य जिले व राज्य बाहर जानेवाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS