राष्ट्रीय
स्वराज इंडिया 20 नवम्बर को रामलीला मैदान में करेगा किसान रैली
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2017 5:48:22 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। स्वराज इंडिया 20 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली का आयोजन करने जा रही है। पार्टी ने इसके तहत ‘दिल्ली देहात मोर्चे’ का गठन किया।
पार्टी के अनुसार स्वराज इंडिया अध्यक्ष योगेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी देशभर में किसानों और ग्रामीण भारत से जुड़े मसले ज़ोर-शोर से उठा रही है। जहां एक तरफ़ आज किसानों का किसी भी अन्य पार्टी पर भरोसा नहीं रहा, वहीं स्वराज इंडिया को देश के किसानों की एकमात्र हितैषी पार्टी के रूप में देखा जाने लगा है।
योगेंद्र यादव फ़िलहाल दक्षिण भारत के दौरे पर हैं, जहां 'किसान मुक्ति यात्रा' की टीम तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के किसानों से संवाद कर रही है। यात्रा का अगला चरण 2 अक्टूबर के पवन अवसर पर बिहार में गांधी की कर्मभूमि चंपारण से शुरू होगा। किसान मुक्ति यात्रा के समापन पर आगामी 20 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान रैली करेगी।