राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट में यादव सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2017 2:11:19 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर रहे और करोड़ों के घोटाले के आरोपी यादव सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज टल गई है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय की मांग की जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। पिछले 31अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया था।
लखनऊ जेल में बंद मुख्य यादव सिंह के खिलाफ कई घोटालों के अलावा मनी लाउंड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया है। यादव सिंह पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी का चीफ इंजीनियर रहते हुए गैरकानूनी तरीके से इलेक्ट्रिक केबल का टेंडर देने का आरोप है। इसी मामले में 8 अक्टूबर 2015 को लखनऊ में ईडी ने भी यादव सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी। 27 फरवरी 2017 को इस मामले में यादव सिंह को जेल भेजा गया।