ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
‘भारत के साथ संबंध बेहद विशेष’
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2017 2:13:06 PM
‘भारत के साथ संबंध बेहद विशेष’

नई दिल्ली। भारत यात्रा की शुरूआत करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को बेहद महत्वपूर्ण और विशेष बताया, साथ ही कहा कि जापान, भारत के तीव्र आर्थिक विकास में सहयोग के तौर पर अपना प्रौद्योगिकी समर्थन जारी रखेगा। जापान के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जापान के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण एवं विशेष है। मैं जापान के प्रधानमंत्री के रूप में भारत की चौथी यात्रा की शुरूआत कर रहा हूं। इस दौरान मैं प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात जा रहा हूं।
 
वहां मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ 10वें जापान-भारत शिखर सम्मेलन की बैठक में  हिस्सा लूंगा। भारत और जापान के संबंधों के नए युग के सूत्रपात और  इसे और गहरा बनाने को आशान्वित हूं। शिंजो अबे ने कहा कि भारत और जापान सार्वभौम मूल्यों और सामरिक हितों को काफी महत्व देते हैं और हम इसे साझा करते हैं। दोनों देश एशिया के प्रमुख लोकतंत्र और वैश्विक शिक्तियां हैं।
 
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रभावशाली नेता हैं जिनमें चीजों को आगे बढ़ाने की अभूतपूर्व क्षमता है। मैं मानता हूं कि भारत और जापान के संबंध दुनिया में सर्वाधिक क्षमताओं से भरे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात के लिए प्रतिबद्ध हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम हिन्द.. प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया में शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।
 
आबे ने कहा कि भारत और जापान के संबंधों में आर्थिक सहयोग महत्वपूर्ण आयाम है। गत साल नवंबर में मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ जापान के शिंकान्सेन रालिंग फैक्टरी गया था और भारत के प्रधानमंत्री को जापान की स्वदेशी प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी थी। मुझे यह जानकर बेहद खुशी महसूस हुई कि शिंकान्सेन की ट्रेनें मुम्बई अहमदाबाद हाई स्पीड कारिडोर के तहत भारतीय भूमि पर दौड़ेंगी।
 
जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस समय तीव्र विकास दर हासिल कर रही है। जापान के पास रेलवे को सुरक्षित, समय का पाबंद और तीव्र रफ्तार बनाकर उसका परिचालन करने की अभूतपूर्व प्रौद्योगिकी है। जापान, भारत के तीव्र आर्थिक विकास में सहयोग देने के लिए अपना प्रौद्योगिकी समर्थन देना जारी रखेगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS