राष्ट्रीय
राजीव गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 1:33:34 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पूरे गांधी परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी समाधि पर फूल अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर बेटी मिराया भी साथ में मौजूद थीं।
वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और देश के छठवें प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 1984 से 1989 तक अपनी सेवाएं दीं।