राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने महाराजा वीर विक्रम किशोर देवबर्मा के जयंती पर त्रिपुरा के लोगों को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 1:26:39 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराजा वीर विक्रम किशोर देवबर्मा माणिक्य बहादुर की जयंती पर त्रिपुरा के लोगों काे बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि, यह जानकर खुशी हो रही है कि त्रिपुरा के लोग महाराजा बीर बिक्रम किशोर देवबर्मा माणिक्य बहादुर के जयंती को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं।
उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि, महाराजा बीर बिक्रम किशोर देवबर्मा माणिक्य बहादुर का त्रिपुरा के विकास के प्रति समृद्ध योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।