ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
रेल मंत्री का ट्वीट, रेल राज्यमंत्री पहुंच रहे घटनास्थल
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 9:10:45 PM
रेल मंत्री का ट्वीट, रेल राज्यमंत्री पहुंच रहे घटनास्थल

 लखनऊ/ मुजफ्फरनगर,  (हि.स.)। मुजफ्फरनगर के खतौली में हुए रेल हादसे के बाद रेल मंत्रालय एक्‍शन में आ गया है। रेल मंत्री ने ट्वीट कर पूरी घटना पर नजर रखने की बात कही है तो रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के खतौली घटनास्थल के लिए रवाना होने की जानकारी जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर को मिली है। 

 
खतौली रेल दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट आया है और उन्होंने पूरी घटना पर दुख व्यक्त किया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्वीट करते हुए खतौली की घटना पर अपनी नजर रखने की बात करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ मौके पर डटने को कहा है। इसी क्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर से वार्ता कर स्थिति की जानकारी की है और कुछ घंटों में घटनास्थल पर पहुंचने की बात कही है। 
 
जानकारी हो कि मेरठ-सहारनपुर सेक्शन के मुजफ्फरनगर ​जनपद के खतौली इलाके में उत्कल एक्सप्रेस के रेल हादसे में छह रेल डिब्बे पटरी से उतरते हुए एक दूसरे पर चढ़ गये और इसमें कई लोग घायल हुए हैं। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS