राष्ट्रीय
देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों का दौरा कर रहा हूं : अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 4:51:07 PMभोपाल, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल आया हूं और देश में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के मकदस से सभी प्रदेशों का दौरा किया जा रहा है।
भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को देश में मजबूत करने के मकसद से सभी राज्यों का दौरा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भोपाल भी मैं इसी मकसद से आया हूं कि प्रदेश में पार्टी और संगठन को मजबदान की जा सके। उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि 2014 में जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसके चलते भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीन सालों में जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है। इन तीन सालों में विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा पाए, जबकि इससे पहले की सरकार में जो घोटाले उजागर हुए थे, उससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा निरतर गिरती जा रही थी। मोदी सरकार ने तीन सालों में कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो देश के हित में हैं। मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन, जीएसटी से एक देश एक कर का सपना पूरा किया है। मोदी सरकार ने दुनिया में भारत को तीन साल में एक अलग पहचान दिलाई है।