ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
डोकलाम मुद्दे पर भारत को मिला जापान का साथ, चीन बिफरा
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 8:15:17 PM
डोकलाम मुद्दे पर भारत को मिला जापान का साथ, चीन बिफरा

बीजिंग, (हि.स.)। सिक्किम के करीब भूटान के डोकलाम में भारतीय सैनिक और चीनी सैनिक के बीच पिछले महीनों से चल रहे तनानी के दौरान जापान ने भारत का समर्थन किया है। इससे चीन बेचैन हो गया है और जापान को नसीहत दी है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

 
चीन ने शुक्रवार को जापान को फटकार लगाते हुए कहा कि वह चीन, भारत सीमा विवाद पर 'बिना सोचे-समझे' बयानबाजी करने से बाज आए। यदि वह इस मुद्दे पर भारत का समर्थन करना चाहता है, ऐसी स्थिति में भी वह इस तरह की अनर्गल बयानबाजी से बचे।
 
विदित हो कि जापान ने डोकलाम विवाद पर भारत का समर्थन किया है। भारत में जापान के राजदूत केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि यह क्षेत्र विवादित है और जापान समझता है कि भारत इस विवाद में क्यों उलझा है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "हमें पता चला है कि भारत में जापान के राजदूत इस विवाद पर भारत का समर्थन करना चाहते हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वह संबद्ध तथ्यों को स्पष्टता से समझे बिना इस तरह की अनर्गल बयानबाजी नहीं करें।"
 
हुआ ने जापान के राजदूत हिरामात्सू की बातों को झुठलाया। हिरामात्सू ने कहा है कि डोकलाम विवादित क्षेत्र है और किसी भी देश को ताकत के बल पर इसकी यथास्थिति में बदलाव नहीं करना चाहिए। इससे क्षेत्र की शांति प्रभावित होगी।
 
हुआ ने कहा, "डोकलाम के डोंगलांग क्षेत्र में कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है और सीमा निर्धारित की गई है और इसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है। सेना द्वारा अतिक्रमण के जरिये इस यथास्थिति में बदलाव का प्रयास चीन द्वारा नहीं, बल्कि भारत द्वारा किया जा रहा।"
 
जापान पहला देश है, जिसने डोकलाम विवाद पर खुलकर भारत का समर्थन किया है। हुआ चुनयिंग ने भारत से तत्काल प्रभाव से अपनी सेनाएं डोकलाम से हटाने को कहा है। इस क्षेत्र में जून से ही भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। हुआ ने कहा कि इस संकट के संवाद के जरिए संवाद के लिए भारत को बिना शर्त अपनी सेनाएं हटानी होंगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS