राष्ट्रीय
सेना की हौसला अफजाई को लद्दाख जाएंगे राष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 6:43:36 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। चीन के साथ डोकलाम को लेकर सीमा पर बने तनाव के माहौल के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए लद्दाख जाएंगे।
राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले दौरे के लिए रामनाथ कोविंद ने लद्दाख की यात्रा करने का फैसला किया है। कोविंद वहां सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट लद्दाख स्काउट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस रेजीमेंट की कुल 5 बटालियन हैं और हर एक में 900 सैनिक हैं। राष्ट्रपति भवन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोविंद का यह एक दिवसीय दौरा होगा।
कोडलाम सीमा पर तनातनी के बीच बीते दिनों चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भी घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। ऐसे तनाव भरे माहौल के बीच रामनाथ कोविंद के लद्दाख दौरे को सेना का मनोबल बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।