ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पीएम से मिले असम के राज्यपाल, केंद्र से मांगी सहायता
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 6:17:51 PM
पीएम से मिले असम के राज्यपाल, केंद्र से मांगी सहायता

गुवाहाटी, (हि.स.)। असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में फिर से आई बाढ़ से उत्पन्न हालात की जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से राज्य में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए फिर से केंद्रीय टीम भेजने की अपील की। ज्ञात हो कि बाढ़ से राज्य को व्यापक क्षति हुई है। 

राज्यपाल पुरोहित ने बाढ़ की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री सौंपी। रिपोर्ट में राज्य के 27 जिलों के 33 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने की बात कही गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री का ध्यान राज्य में आई बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान की ओर से आकर्षित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि निचले असम के जिले पिछली बाढ़ से अधिक प्रभावित नहीं हुए थे, लेकिन इस बार की बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित निचला असम ही हुआ है। 
राज्य में रेलवे सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई है। हालांकि रेलवे प्रशासन रेल सेवा बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। नुकसान के प्रारंभिक अनुमानों के बारे में बताते हुए पुरोहित ने प्रधानमंत्री को बताया कि वर्तमान में बाढ़ ने 82 राजस्व मंडलों के लगभग 2970 राजस्व गांवों को डूबो दिया है। पानी में 1,43,123 हेक्टेयर फसल भी डूब गई है। बाढ़ ने राज्य के आधारभूत ढांचे जैसे सड़क, पुल आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
राज्यपाल पुरोहित ने केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग की और राज्य सरकार को ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था को हुए बड़े पैमाने पर नुकसान की भरपाई करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्या से उबरने में केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS