ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
21 अगस्त को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे मोदी और शाह
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 3:11:49 PM
21 अगस्त को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे मोदी और शाह

नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी शासित राज्यों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 21 अगस्त को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर उनके सूबे में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय योजनाओं को भाजपा शासित राज्यों में प्रभावी ढ़ंग से लागू करने पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, वसुंधरा राजे, रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, देवेन्द्र फणनवीस, मनोहर पर्रिकर, मनोहर लाल खट्टर, सर्वांनंद सोनवाल, रघुवर दास समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा व सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों के उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।
दरअसल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अभी से अगले आम चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। अलग-अलग राज्यों में प्रवास कर वह जहां बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उनकी राय ले रहे हैं, वहीं केंद्रीय पदाधिकारियों को भी राज्यों में अलग-अलग दायित्व सौंप रखा है।
बीते गुरुवार को भी उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें कमर कस लेने की सलाह दी। भाजपा अध्यक्ष ने अगले आम चुनाव के लिए 350 सीटें हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके अलावा, बीते चुनाव में जिन लोकसभा सीटों पर पार्टी के पराजय का सामना करना पड़ा, उन सीटों पर खासतौर पर काम करने का भाजपा अध्यक्ष ने निर्देश दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS