राष्ट्रीय
नई दिल्ली-जलंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस अम्बाला तक
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 3:08:04 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। रेलवे ने नई दिल्ली और जलंधर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट को परिचालन कारणों के कारण शनिवार तक छोटा कर दिया है।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जलंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस आज अपने पूर्व निर्धारित मार्ग के बजाय अम्बाला कैंट पर समाप्त होगी। नतीजतन, रेलगाड़ी संख्या 14682 जलंधर सिटी- नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 अगस्त को अम्बाला कैंट से शुरू होगी।