राष्ट्रीय
अमेरिका का न्यू हेंपशायर संग्रहालय 19 को मनाएगा जन्माष्टमी
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 5:27:12 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। अमेरिका के न्यू हेंपशायर में कीनी स्थित होरेटिओ कॉलोनी संग्रहालय भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक भजन, नृत्य और भारतीय व्यंजनों का आमजन नि:शुल्क आनंद उठा सकेंगे।
यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जैड ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में हिंदुइज्म पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें प्राचीन हिंदू धर्म से जुड़ी वस्तुओं और देवी देवताओं की मूर्तियां व चित्र प्रदर्शित किये गये हैं जो हमारी समृद्व संस्कृति और प्राचीन धार्मिक आस्था दर्शाती हैं।
उन्होने देश के सभी संग्रहालयों से हिंदुइज्म पर केंद्रित ऐसी प्रदर्शनी लगाने की अपील की है। गौरतलब है कि भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है।