ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस ने पूर्व पार्षदों को छह साल के लिए किया निष्कासित
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 8:26:12 PM
कांग्रेस ने पूर्व पार्षदों को छह साल के लिए किया निष्कासित

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली कांग्रेस ने पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा को पार्टी विरोधी कार्यवाही के आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

दरअसल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कमेटी के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र नाथ को कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्यवाही की शिकायत प्राप्त हुई थी।
इसके बाद कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक करके पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्यवाही के खिलाफ कदम उठाने की सिफारिश की थी। 
इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील वोहरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक नसीब सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व नेता वरयाम कौर सहित जिला के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
फिलहाल अनुशासनात्मक कमेटी के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र नाथ एवं अनुशासनात्मक कमेटी के सदस्यों ने कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी की शिकायतों को जांचने के बाद यह निर्णय लिया है। फैसले के तहत पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा को पार्टी विरोधी कार्यवाही करने के कारण इनको कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS