राष्ट्रीय
सुब्बाराव बने उपराष्ट्रपति के सचिव
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 5:08:34 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्र सरकार ने अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी डॉ आई.वी. सुब्बाराव को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का सचिव नियुक्त किया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी मामलों की समिति ने बुधवार को डॉ सुब्बाराव को उपराष्ट्रपति का दो वर्ष के अनुबंध पर सचिव नियुक्त करने का फैसला किया। उनका पद और वेतनमान सचिव के समान होगा।
आंध्र प्रदेश संवर्ग से 1979 बैच के आईएएस अधिकारी राव पिछले साल विशेष मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। वह आंध्र प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और बाद में उन्होंने यूनेस्को में भी अपनी सेवाएं दीं।