ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
बाढ़ के पानी में डूबे विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 10:23:03 AM
बाढ़ के पानी में डूबे विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा

धुबड़ी, (हि.स.)। देश मंगलवार को 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं देश के कुछ हिस्से बाढ़ की त्रासदी से लोग जूझ रहे हैं। बावजूद इसके स्वतंत्रता दिवस के जोश में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। इसका नजारा निचले असम के धुबड़ी जिलांतर्गत बिलासीपाड़ा इलाके में देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि असम में वर्ष की दूसरी बाढ़ से लगभग 25 से अधिक जिले प्रभावित हैं। ऐसे में बिलासीपाड़ा इलाके में ब्रह्मपुत्र और गौरांग नदी के पानी में सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासीपाड़ा इलाके के लगभग 100 विद्यालयों में बाढ़ के पानी के बीच स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने नाव पर, स्कूल की छत पर व अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। 
मिली जानकारी के अनुसार बिलासीपाड़ा के शिक्षा खंड के तीन प्राथमिकी विद्यालय बाढ़ और भू-कटाव के शिकार हुए हैं। जबकि सैकड़ों विद्यालयों में घुटने से लेकर कमर तक पानी घुस आया है। बावजूद इसके स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हालांकि इस तरह का कोई सरकार ने फरमान जारी नहीं किया था। बावजूद इसके स्वतःस्फूर्त भाव से बाढ़ में डूबे विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी भी ली गई। इस घटना ने पूरे राज्य में एक कौतूहल का विषय बना हुआ है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS